Gold Rate Today

Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना! अब 57,760 रुपये में 10 ग्राम, खरीदने का सही मौका

Gold Price: रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे सोने के भाव पर अब ब्रेक लग गया है। आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में अगर आप सोने की खरीदी (Gold buying Tips) करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए मौका सही साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं आज कितना सस्ता हुआ सोना।

जनवरी 2025 से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है दोनों ही कीमत (Today gold price) धातुओं के बढ़ते दामों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। हालांकि अब अचानक सोना और चांदी धड़ाम हो गया आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

सोने ने साल 2025 की पहली 6 में लगभग 34 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। सोने की बढ़ती कीमतों (Sone ki kemat) ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हालांकि सावन के महीने की शुरुआत के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

आज इस रेट मिल रहा है सोना-

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold reports) के अनुसार आज यानी 25 जुलाई को 999 प्रतिशत प्योरिटी वाला 24 कैरेट सोना 98000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वही 916 प्रतिशत प्योरिटी वाला 22 कैरेट सोना 90441 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

वहीं 750 प्रतिशत शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत (18K Gold price) बात करें तो इसका भाव 74051 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 585 प्रतिशत प्योरिटी वाला 14 कैरेट सोना 57760 प्रति 10 ग्राम पर है।

सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

शुद्धता गुरुवार शाम का रेट (₹) शुक्रवार सुबह का भाव (₹) कितने बदले रेट
सोना (999) 98,880 98,735 145 रुपये सस्ता
सोना (995) 98,484 98,340 144 रुपये सस्ता
सोना (916) 90,574 90,441 133 रुपये सस्ता
सोना (750) 74,160 74,051 109 रुपये सस्ता
सोना (585) 57,845 57,760 85 रुपये सस्ता
चांदी (999) 1,15,092 1,14,988 104 रुपये सस्ती

Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें बताए गए सोने और चांदी के भाव इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आधारित हैं। खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार और जीएसटी दर की पुष्टि करें।

Scroll to Top