Gold Rate 15 August : अगस्त का आधा महीना बीत गया है और अभी भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी आज सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आज 22 से 24 कैरेट गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
सोना खरीददारो के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप भी इन दिनों गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, बता दें कि आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सोना (Gold-Silver Rate) सस्ता हुआ है। आइए खबर में जानते हैं कि इस गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में 22 से 24 कैरेट गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
दिल्ली – जयपुर में सोने के भाव
देश की राजधानी दिल्ली (Gold Rate 15 August ) में आज 24 कैरेट सोना 1,01,513 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है और 22 कैरेट सोना 93,063 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। जयपुर सर्राफा मार्केट में आज शुद्ध सोने के भाव 102,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर बने हुए हैं और जेवराती सोने के भाव 95,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर हैं। वहीं, चांदी के रेट अपने उच्चतम स्तर पर हैं।
रांची में सोने के भाव
वहीं, झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi Gold Rate) में आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 94,550 रुपये पर मिल रहा है और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 99,280 रुपये पर मिल रहा है। यानी देखा जाए तो आज इसके भाव में भी 50 रूपये की कमी आई है। वहीं प्रति किलो चांदी (Silver Prices) 1,27,000 रुपये के भाव से बेची जा रही है।
रांची में चांदी के ताजा रेट
रांची के सर्राफा बाजार में जहां एक ओर सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में गिरावट देखी जा रही है, वहीं, चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज 15 अगस्त में चांदी के भाव 1,27000 रुपये प्रति किलो हो गए है, जबकि बीते दिनों चांदी 1,26,000 रुपये प्रति किलो के भाव नी बिक रही थी। यानी एक ही दिन में इसकी कीमतों में 1000 रुपये की तेजी है।
बोकारो में सोने के रेट
बोकारो में सोने के भाव (Gold Rate in Bokaro) की बात करें तो यहां आज 22 कैरेट सोने की कीमत 94,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है और 24 कैरेट सोने का भाव 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है और बात करें चांदी की तो इसके रेट 1,17,000 रुपये प्रति किलो पर बने हुए हैं।
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का खास ख्याल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आप सोने (Sone Ke Bhav) के गहने खरीद रहे हैं तो इसे खरीदते सय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें। जब भी सोना खरीदें तो हॉलमार्क (Gold Hallmark) देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (bureau of indian standard) हॉलमार्क का निर्धारण करती है और सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही सोना खरीदना चाहिए।