Tata Harrier EV

Tata Harrier EV की बढ़ी बहुत ज्यादा डिमांड, करना होगा 6 महीने से ज्यादा का इंतजार

Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने नई इलेक्ट्रिक Tata Harrier EV को लॉन्च किया जिसे 24 घंटे में 10000 बुकिंग मिली। इस इलेक्ट्रिक SUV का वेटिंग पीरियड 30 हफ्तों तक पहुंच गया है। यह दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है जो 627 किमी तक की रेंज देती है। इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है। यह BYD Atto 3 और Mahindra XEV 9e को टक्कर देगी।

टाटा मोटर्स ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस कार के लॉन्च होने के बाद ही महज 24 घंटे के भी भीतर करीब 10,000 बुकिंग मिली थी, जो इस सेगमेंट में एक नया रिकॉर्ड है। इसे पावरफुल परफॉर्मेंस, दमदार फीचर्स और शानदार रेंज के साथ लेकर आया गया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की वजह से इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अब इस इलेक्ट्रिक SUV का वेटिंग पीरियड 12 हफ्तों से लेकर 30 हफ्तों तक पहुंच गया है।

वैरिएंट के हिसाब से वेटिंग पीरियड

Tata Harrier EV को तीन में ट्रिम में पेश किया जाता है, जो Adventure, Fearless+, और Empowered है।

वेरिएंट कैटेगरी वेरिएंट नाम अनुमानित डिलीवरी समय (EDD)
Empowered 75 kWh ACFC Harrier EV Empowered 75 ACFC 12-15 हफ्ते
Harrier EV Empowered ST 75ACFC 12-15 हफ्ते
Harrier EV Empowered AWD 75ACFC 12-15 हफ्ते
Harrier EV Empowered AWD ST 75FC 12-15 हफ्ते
Empowered 75 kWh Harrier EV Empowered 75 12-15 हफ्ते
Harrier EV Empowered ST 75 12-15 हफ्ते
Harrier EV Empowered AWD 75 12-15 हफ्ते
Harrier EV Empowered AWD ST 75 12-15 हफ्ते
Adventure 65 kWh Harrier EV Adventure 65 28-30 हफ्ते
Harrier EV Adventure 65 ACFC 28-30 हफ्ते
Harrier EV Adventure S 65 18-21 हफ्ते
Harrier EV Adventure S 65 ACFC 18-21 हफ्ते
Fearless+ 75 और 65 kWh Harrier EV Fearless+ 65 18-21 हफ्ते
Harrier EV Fearless+ 65 ACFC 18-21 हफ्ते
Harrier EV Fearless+ 75 18-21 हफ्ते
Harrier EV Fearless+ 75 ACFC 18-21 हफ्ते

परफॉर्मेंस और बैटरीTata Harrier EV

  • Tata Harrier EV दो बैटरी ऑप्शन 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ ऑफर की जाती है। इसकी 65 kWh बैटरी 538 किमी और 75 kWh की बैटरी 627 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इन बैटरियों को IP67 रेटिंग और लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है। कंपनी इन पर लाइफटाइम वारंटी और अनलिमिटेड किमी की गारंटी दे रही है।
  • इसे दो ड्राइविंग वेरिएंट RWD और AWD में ऑफर किया जाता है। इसका RWD वेरिएंट 238 PS की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसक AWD वेरिएंट डुअल मोटर सिस्टम के साथ 504 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। AWD में Boost Mode मिलता है, जिससे SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है।
  • इसमें कई ड्राइविंग मोड्स और ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी मिलती है। इसके RWD में Eco, City और Sport मोड दिया जाता है और AWD में Extra Boost Mode मिलता है। Fearless+ और Base वेरिएंट्स में Normal, Wet, और Rough टेरेन मोड दिया जाता है। Empowered RWD में Custom Mode और Empowered AWD में 6 टेरेन मोड Normal, Snow/Grass, Mud-Ruts, Sand, Rock Crawl, और Custom दिया जाता है।

कितनी है कीमत?

Tata Harrier EV को 21.49 लाख रुपये से लेकर 30.23 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया जाता है। भारत में BYD Atto 3 और Mahindra XEV 9e जैसी इलेक्ट्रिक कार से देखने के लिए मिल रहा है।

Tata Harrier EV की बुकिंग डिमांड और वेटिंग टाइमलाइन – क्या है ग्राहकों की प्रतिक्रिया?

Tata Harrier EV ने लॉन्च के 24 घंटे में ही 10,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसकी जबरदस्त डिमांड को दर्शाता है। ग्राहकों को इसकी रेंज, लुक और फीचर्स काफी पसंद आ रहे हैं। कुछ वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड 30 हफ्तों तक पहुंच चुका है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

Harrier EV बनाम BYD Atto 3 और Mahindra XUV 9e – कौन सी EV है ज्यादा पावरफुल और वैल्यू फॉर मनी?

Harrier EV अपने 627 किमी की लंबी रेंज, AWD ऑप्शन और Boost Mode जैसे फीचर्स से BYD Atto 3 और Mahindra XUV 9e को कड़ी टक्कर देती है। जबकि BYD का फिनिश इंटरनेशनल लेवल का है और XUV 9e भी टेक्नोलॉजी में दमदार है, Harrier EV कीमत, परफॉर्मेंस और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के चलते ज़्यादा वैल्यू फॉर मनी मानी जा रही है।

Scroll to Top